फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सदस्य सोते रहे, चोर ले गए नकदी और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंट रोड स्थित एक मकान के अंदर से चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ कर गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कोंट रोड क्षेत्रवासी अनूप ने बताया कि वीरवार रात को वह अपने परिवार सहित घर में सोया हुआ था। रात को उसके घर के अंदर चोर घुस गए। चोर घर के अंदर से उसकी पत्नी के सोने के बाले, एक सोने की चेन, एक चांदी का नारियल, तीन चांदी के सिक्के, दो जोड़ी चांदी के कड़े, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना किया और इस संबंध में अनूप की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें