फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : पुलिस के 128 तो राजस्व विभाग के 10 कर्मियों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को जिले में चार केंद्रों पर कोरोना का टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को जिले भर में 143 कर्मियों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सामान्य अस्पताल के वॉर रूम में दो जगह, सीएचसी तोशाम, सीएचसी लोहारू में वैक्सीन लगाई गई। इसमें जिला सामान्य अस्पताल में 97 पुलिसकर्मियों, दस राजस्व विभाग और पांच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। वहीं, सीएचसी लोहारू में 15 पुलिसकर्मियों को और सीएचसी तोशाम में 16 पुलिसकर्मियों को वैक्सीनेशन किया गया। शुक्रवार को सूचना के तीसरे दिन राजस्व विभाग के दस कर्मियों ने टीकाकरण करवाया। मगर पंचायती राज विभाग से कोई भी कर्मी टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग लगातार उन्हें फोन के माध्यम से जागरूक कर रहा है।
अब सोमवार को होगा वैक्सीनेशन
जिले में शनिवार और रविवार दो दिन वैक्सीनेशन अभियान बंद रहेगा। जिसके बाद सोमवार को फिर से वैक्सीनेशन की जाएगी। सोमवार को जिला सामान्य अस्पताल के वॉर रूम में दो जगह, सीएचसी तोशाम, सीएचसी लोहारू में पुलिस, राजस्व, पंचायती राज और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले भर में 143 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। अब दो दिन अभियान बंद रहेगा। सोमवार को फिर से वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की पूर्व में ही सभी तैयारियां पूरी है।
विज्ञापन

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें