फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों ने होर्डिंग-बैनर लगाए, कर्मचारियों ने फाड़ दिए

Sat, 17 Dec 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी में नगर परिषद चुनाव की घोषणा होते ही रातों-रात शहर की विभिन्न कॉलोनियों, गलियों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने होर्डिंग-बैनर लगा डाले। नगर परिषद कर्मचारियों ने अभियान चलाकर सभी होर्डिंग-बैनर उखाड़ फेंके। नप अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति होर्डिंग-बैनर लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को जैसे ही नगर परिषद चुनाव की घोषणा हुई, शहर के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए। रातों-रात पूरे शहर में होर्डिंग-बैनर लगाकर मतदान की अपील की गई। नगर परिषद अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो पूरे शहर में उम्मीदवारों के ही होर्डिंग, बैनर, पोस्टर मिले। जिसके बाद नगर कर्मचारियों की एक टीम को सारे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने के लिए भेजा गया। टीम ने घंटाघर से हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड, महम गेट, भगत सिंह चौक, सेक्टर में अभियान चलाकर सारे होर्डिंग-बैनर तोड़ दिए।
कुछ उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने कुछ विरोध भी किया और हटाये जाने पर आपत्ति जताई मगर अधिकारियों के आदेशों का हवाला देकर कर्मचारी अपने काम में लगे रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण को खराब करने वाले इन होर्डिंग, बैनर को हटाया जाएगा। बिना अनुमति लगाने वालों के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें