फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कै श मामले में सरपंचों समेत 50 के पर केस दर्ज

Wed, 07 Dec 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू में नकदी न मिलने से गुस्साए लोगों द्वारा रास्ता रोककर विरोध करना भारी पड़ गया। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन पूर्व सरपंचों सहित करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बैंकों में पर्याप्त नकदी न मिलने से नाराज लोगों ने कल सोमवार को देवीलाल चौक पर जाम लगा दिया था। तहसीलदार व थाना प्रभारी के आश्वासन पर जाम खोल  दिया था। थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि पुलिस ने पूर्व सरपंच पहाड़ी भीम सिंह, कैप्टन जयलाल झुप्पा खुर्द, ईश्वर निवासी गिगनाऊ औरसुनील निवासी ढाणी मनसुख, रामनिवास नंबरदार झांझड़ा बास, चुन्नीलाल पूर्व सरपंच बरालू, सतपाल पूर्व सरपंच बिसलवास, प्यारेलाल सांगवान निवासी दमकौरा, रामकरण पूर्व डीआई निवासी झांझड़ा बास व 40-50 अन्य के खिलाफ अभियोग संख्या 218 पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149 व 283 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिनजांच शुरू कर दी गई है। दहिया ने बताया कि गत 5 दिसंबर सोमवार को बैंक के सामने काफी भीड़ थी। सरकार के निर्देशानुसार बैंकों में कामकाज सुचारु रूप से चल रहा था। तभी कुछ शरारती तत्वों ने लोगों को भड़काकर देवीलाल चौक पर रोड जाम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें