सोमवार को दादरी-कनीना रोड पर गांव मौड़ी के समीप संतुलन बिगड़ने से कार के पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया कागज कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक गांव मौड़ी के समीप संतुलन बिगड़ने से कार के पेड़ से टकरा जाने पर महेंद्रगढ़ के गांव चितलांग निवाी रामौतार(60) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की बहन कमरबाई व उसका भतीजा विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों कार में सवार होकर गांव चितलांग महेंद्रगढ़ से भिवानी जिले के गांव सांगा जा रहे थे। तभी गांव मौड़ी के समीप पहुंचने पर चालक विक्रम संतुलन खो बैठा जिससे कार सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार में फंसे इन लोगों को बाहर निकाला और दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल विक्रम व उसकी बुआ कमरबाई को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर पुलिस एएसआई गलाराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस ने इत्तफाकिया सड़क दुर्घटना से मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।