फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

Tue, 17 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भिवानी के मुंढाल गांव के ओवरब्रिज के पास कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार देर रात ढाई बजे हुआ। मुंढाल वासी महाबीर सिंह अपने लड़के हरेंद्र के साथ बाइक से जा रहा था। जब मुंढाल ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो एक कार ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया जहां महाबीर सिंह की मौत हो गई जबकि हरेंद्र का इलाज चल रहा है। मामले में खरक चौकी से एएसआई हरदयाल सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया गया है। मृतक महाबीर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें