फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, छात्रा और बच्चों समेत दर्जन घायल

Sat, 12 Nov 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के बवानीखेड़ा के गांव कूंगड के पास सवारी बस के पलटने से दर्जन भर ग्रामीण व छात्राएं घायल हो गई। बस में मौजूद ग्रामीणों व विद्यार्थियों को मामूली चोटें आईं। आधा दर्जन घायल छात्राओं को बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में लाया गया। यहां से दो को जिला अस्पताल में रेफर किया गया। चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। बवानीखेड़ा से प्राइवेट बस पुर, सिवाड़ा से होती हुई हांसी के लिए जा रही थी। जैसे ही वो सुंदर ब्रांच के पास पहुंची तो सामने से एक पराली से भरा कैंटर सामने से आ रहा था। जिसे देख बस चालक ने कैंटर को साइड देने के लिए नीचे बस को खेतों में उतारने की कोशिश की तो बस पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ महिलाओं, बच्चों तथा छात्राओं को एक-एक करके बस से निकाला। जिसमें से आधा दर्जन छात्राओं को बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जिसमें प्रवीन तथा कन्नू रानी को भिवानी रेफर कर दिया गया। बाकि अन्य चार को वापिस भेज दिया गया।

डॉ. नीरज कौशिक ने बताया हमारे पास छह छात्राएं आई थी जिनका एक्सरे कर दो को भिवानी भेज दिया गया है और बाकी का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें