फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश को लेकर मचा हाहाकार, एटीएम के शटर नहीं उठे

Sat, 12 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
atm
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में 500 रुपये व 1000 रुपये नोट बंद होने के बाद कैश को लेकर परेशानी तीसरे दिन हाहाकार में बदल गई। 95 प्रतिशत एटीएम के शटर नहीं उठे। घंटों तक लंबी कतार में खड़े होने के बाद भी लोगों को कैश नहीं मिला। बैंकों में दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। सेल्स टैक्स विभाग के औचक निरीक्षण के बाद में ऐसी अफरा-तफरी मची कि दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिरने लगे। सुबह 11 बजे ही सर्राफा बाजार समेत शहर के प्रमुख बाजार बंद हो गए।

शुक्रवार को भी पुरानी करेंसी बदलवाने व जमा करवाने को लेकर बैंकों में अफरातफरी का माहौल रहा। बैंकों में अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था के बावजूद उपभोक्ताओं को संभालने के लिए बैंक कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

बैंकों में काउंटरों पर ही कैश की कमी होने से एटीएम में कैश नहीं डाला गया। फलस्वरूप पूरे शहर में तीन एटीएम के अलावा सभी एटीएम पूरी तरह बंद रहे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लगातार तीसरे दिन एटीएम बंद रहने से मुसाफिरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं दिनोद गेट स्थित एचडीएफसी बैंक, घंटाघर स्थित केनरा बैंक, हांसी गेट के पास यूनियन बैंक के एटीएम में भी केवल घंटे भर बाद ही कैश खत्म हो गया। और उपभोक्ताओं के पास केवल बैंक से ही करेंसी बदलवाने की मजबूरी से दो-चार होना पड़ा। शनिवार को नई करेंसी आने पर ही एटीएम सुविधा चालू होने की संभावना है।

बैंकों में कैश खत्म, आज मिलेगी नई करेंसी
वीरवार की तरह शुक्रवार को भी उपभोक्ता पुरानी करेंसी जमा व बदलवाने के लिए बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगाए खड़े रहे। तीन से चार घंटे में ही कैश खत्म होने के कारण उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। शनिवार को नई करेंसी आने की उम्मीद हैं।

पेट्रोल पंपों पर तीन बजे के बाद नहीं लिए गए 500-1000 के नोट
शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर दोपहर तीन बजे के बाद 500-1000 रुपये के नोट नहीं लिए गए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 11 नवंबर तक पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशन पर  500-1000 रुपये के नोट लिए जाने की व्यवस्था चालू रहने के आदेश दिए थे। लेकिन पेट्रोल पंपों संचालकों का कहना हैै कि तीन बजे के बाद दिन-भर का कैश एकत्रित कर बैंक में जमा करवाते हैं। उससे के बाद पुरानी करेंसी लेने पर अगले दिन हम अपने खाते में कैसे जमा करवाएंगे।

बिजली निगम में देर रात तक भुगते गए बिल
बिजली निगम में शुक्रवार रात 12 बजे तक पुरानी करेंसी लेकर उपभोक्ताओं के बिजली बिल भुगते गए। निगम एसई के आदेशों के बाद सभी काउंटरों पर बिजली बिल भुगतने की व्यवस्था की गई। बैंकों में भीड़ होने के कारण अधिकतर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवा 500-1000 रुपये के नोट खपाएं।

सब्जी मंडी में शादी-विवाह समारोह वाले ही मिले ग्राहक
शुक्रवार को देवउठनी के साथ शुरू हुए वैवाहिक सीजन के बावजूद सब्जी विक्रेता ग्राहकों को इंतजार करते दिखाई दिए। केवल शादी-विवाह समारोह के लिए सुबह-सुबह सब्जीमंडी में व्यापार ठीक रहा। उसके बाद 500-1000 रुपये के  नोट व खुल्ले रुपयों की परेशानी के कारण अधिकतर दुकानें बंद मिली तो अन्य पर विक्रेता इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


दूसरे दिन बैंकों में पहले से ज्यादा भीड़ रही। करीबन 35 से 40 करोड़ रुपये का एक्सचेंज व 250 करोड़ की पुरानी करेंसी विभिन्न बैंकों में जमा हुई। आउटसोर्सिंग एजेंसी कर्मचारियों के काम करने की मनाही के कारण एटीएम सुविधा बाधित रही। अब सरकार के साथ सहमति बन गई। शनिवार को एटीएम सुविधा मिलेगी व नई करेंसी भी आ गई हैं।
कुलजीत सिंह, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें