फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की संतुलन बिगड़ने से मौत

Mon, 09 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
चरखी दादरी में पत्नी व बच्चों को लेने जा रहे रामबास निवासी एक व्यक्ति की बाइक का संतुलन बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रामबास निवासी प्रदीप की पत्नी अपने बच्चों के साथ भिवानी से झोझूकलां बस स्टैंड पर आई हुई थी। प्रदीप उन्हें झोझूकलां से लेने के लिए अपनी बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान जब वह गांव से कुछ ही दूरी पर निकला तो अचानक वह बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक सहित प्रदीप सड़क पर गिर गया। मौके से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने उसे संभाला तथा दादरी के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता देवराम के बयान दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों ने अपने बयान में हादसे का कारण बाइक का संतुलन बिगड़ना बताया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें