फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर बेटे पर दर्ज छेड़छाड़ के केस से आहत पूर्व सैनिक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
41 फोटो बुजुर्ग मौत मामले में कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची जूई थाना पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज कंडक्टर बेटे पर दर्ज छेड़छाड़, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट के केस से आहत एक पूर्व सैनिक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुत्रवधू ने आरोप लगाए कि आरोपी पक्ष के लोग समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये मांग रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर शिक्षक दंपती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव कोहाड़ निवासी पूर्व सैनिक हरिराम(65) ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुत्रवधू ने एक शिक्षक दंपती पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है। पुत्रवधू ने बताया कि उसका पति रोडवेज में कंडक्टर है और 15-16 साल से नौकरी कर रहा है। तीन अगस्त को दो स्कूली छात्राओं ने उसके पति व रोडवेज बस के चालक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। जिसके बाद दोनों के खिलाफ औद्योगिक थाना क्षेत्र में छेड़छाड़, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
इसी मामले में ससुर और बहनोई लड़की के घर गए और उनके परिजनों से बातचीत कर कहा कि केस झूठा है, इस तरह करना गलत है। केस वापस ले लो। महिला ने आरोप लगाए कि उक्त शिक्षक दंपती ने उसके ससुर के साथ अभद्र व्यवहार किया और अपशब्द कहे। पांच दिन पहले उसके ससुर से मामले में समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की। ससुर 10 लाख रुपये देने की स्थिति में नहीं थे। इसी कारण वह तनाव में थे। इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की जहर खाने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पुत्रवधू ने एक शिक्षक दंपती पर झूठे केस में फंसाने और 10 लाख रुपये की मांग करने के आरोप लगाए है। छेड़छाड़ का अलग मामला है और वह केस औद्योगिक थाना में दर्ज है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर श्रीभगवान, एसएचओ
जूई कलां पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें