फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा में पकड़े 14 नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित डीएलएड प्रवेश वर्ष-2019, 2020 की प्रथम वर्ष (री-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2021 के प्रथम वर्ष (नियमित) परीक्षा में 14 नकलची पकड़े गए। एक पर्यवेक्षक को ड्यूटी में लापरवाही के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह व सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने जिला सोनीपत के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने चार और सचिव के उड़नदस्ते ने दो नकलची पकड़े। सचिव के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र आर्य कवमावि, सोनीपत-01 से पर्यवेक्षक प्रिया, साइंस अध्यापिका को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।
संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जिला-रोहतक व झज्जर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के दो मामले दर्ज किए। नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां जिला-महेंद्रगढ़, नारनौल व रेवाड़ी में नकल के 06 मामले दर्ज किए। डीएलएड प्रथम वर्ष (नियमित/री-अपीयर) परीक्षा में 54 परीक्षा केंद्रों पर करीब 11,875 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें