फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के मामले में कांग्रेस का प्रदेश डेलीगेट काबू

Tue, 01 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट, यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री के खास कहे जाने वाले कांग्रेसी नेता जगदीप सांगवान को शराब तस्करी के मामले में पकड़ा गया है। सीआईए पुलिस ने लोहारू से कांग्रेसी नेता को दबोचा। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
31 जुलाई को लोहारू थाना पुलिस ने शराब से भरे ट्रक पकड़े थे। इसमें शराब राजस्थान के रास्ते गुजरात में सप्लाई की जा रही थी। शराब तस्करी के मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीप सांगवान का नाम भी आया। इसमें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसी मामले में सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि जगदीप सांगवान लोहारू में है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर जगदीश सांगवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़कर सीआईए लाया गया।
विज्ञापन

मामले में सीआईए इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि जगदीप सांगवान पर लोहारू थाने में शराब तस्करी का मामला दर्ज है। 31 जुलाई को मामला दर्ज है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें