फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन गंभीर

Mon, 20 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Desk
विज्ञापन
भिवानीके तिगड़ाना गांव के एंट्री प्वाइंट पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में एक ऑटो चालक ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ। जींद वासी रमेश कुमार अपने परिवार के सदस्यों किशोरी अन्नू, युवक अमित के साथ भिवानी की ओर आ रहा था। तिगड़ाना गांव के एंट्री प्वाइंट पर जींद की ओर जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तीनों घायलों को ऑटो चालक उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया। रमेश और अमित को गंभीर चोट आई। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले में अस्पताल चौकी से इंचार्ज एएसआई परमजीत ने बताया कि सदर थाना पुलिस घायलों के बयान लेने पीजीआई जाएगी और बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ऑटो से सवारियां उतार घायलों को पहुंचाया अस्पताल
तिगड़ाना वासी ऑटो चालक मनोज अपने ऑटो में सवारियां भरकर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। सड़क पर तीनों घायल रमेश कुमार, अन्नू, अमित खून  से लथपथ तड़प रहे थे मगर कोई मदद के लिए नहीं आ रहा था। मनोज ने अपने ऑटो से सभी सवारियों को उतारा और घायलों को स्वयं ही ऑटो में डालकर अस्पताल लेकर आया। जब तक घायलों के परिजन नहीं आए तब तक देखरेख की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें