भिवानी के बवानीखेड़ामें नगर पालिका कार्यालय के पास खड़ी मारुति कार में अचानक धुआं उठा और फिर आग लग गई। चंद ही मिनट में कार धू-धू कर जल उठी। आग लगने से आस पास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग को बुझा दिया। गनीमत रही की आग से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।
गांव पुर निवासी हांडा ने बताया कि वह अपनी कार को सुबह 9 बजे सही चलाकर लाया था और नगर पालिका कार्यालय के सामने खड़ी की थी। कुछ देरी बाद वह अपनी गाड़ी को गांव ले जाने के लिए जैसे ही इसमें बैठा और इसे स्टार्ट किया तो इसमें अचानक धुआं उठने लगा जिससे वह आनन फानन में बाहर निकला। उन्होंने बताया कि गाड़ी में से कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगी। आस पास के दुकानदारों ने पानी डालकर किसी तरह कार में लगी आग को बुझाया। जब तक आग को बुझाया गया। कार का इंजन और वायरिंग जल चुकी थी।