फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से वेटर की मौत

Wed, 09 Nov 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
auto file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में शादी समारोह से लौट रहे वेटर की ऑटो पलटने से मौत हो गई। वेटर ऑटो के नीचे दब गया। वेटर के साथी की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। डीसी कॉलोनी में रहने वाला उत्तर प्रदेश वासी करीब 37 वर्षीय शंभु अपने कुछ साथियों के साथ अजीतपुर गांव में हुए शादी समारोह में वेटर का काम करने गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे जब सभी ऑटो से लौट रहे थे तो ढाणा लाडनपुर के पास अचानक ऑटो पलट गया। जिससे शंभु ऑटो के नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके साथियों को भी मामूली चोटें आई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के साथी के बयान पर ऑटो चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। मामले में सदर थाना से एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में ऑटो चालक मनोज के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें