फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने शराब की जगह पीया, स्प्रे मौत

Sun, 06 Nov 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
poison
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के कौंट गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में शराब की जगह स्प्रे पी गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह का है। गांव कौंट वासी करीब 35 वर्षीय ऑटो चालक रामप्रसाद अपने घर में संदिग्ध हालत में गिरा हुआ था और उसके मुंह से सफेद पदार्थ निकल रहा था। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सतबीर ने बताया कि रामप्रसाद ऑटो चलाता था और पत्नी की मौत के बाद शराब पीने की लत पड़ गई। रात को भी शराब की जगह नशे में स्प्रे पी लिया। जिस कारण मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में एसएचओ नरेंद्रपाल ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें