फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी की बात कबूली, जेल भेजा गया कांग्रेसी नेता

Sat, 05 Nov 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट जगदीप सांगवान को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल में भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान कांग्रेसी नेता ने शराब तस्करी की बात कबूली और राजस्थान में ज्यादा शराब भेजे जाने की बात कही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को लोहारू थाना में कांग्रेसी नेता जगदीप सांगवान पर शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। तीन दिन पहले सीआईए पुलिस ने लोहारू क्षेत्र से ही उन्हें गिरफ्तार किया। कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान कांग्रेसी नेता ने शराब तस्करी की बात कबूलते हुए बताया कि राजस्थान में ज्यादा शराब सप्लाई की जाती थी। फिलहाल पुलिस ने रिमांड की समयावधि पूरी होने के बाद आरोपी कांग्रेसी नेता को जेल भेज दिया है। मामले में सीआईए इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि जगदीप सांगवान ने शराब तस्करी की बात कबूली है और शराब राजस्थान में भेजी जाती थी।
--------
हत्या प्रयास मामले में एक काबू
भिवानी। हनुमान गेट क्षेत्र में जमीनी विवाद में गोलियां बरसाने के मामले में सीआईए पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मामला वर्ष 2015 का है। हनुमान गेट क्षेत्र में जमीनी विवाद में हुए झगड़े में तीन-चार गाड़ियों से आए करीबन दो दर्जन से अधिक युवकों ने हंगामा किया था और गोलियां चलाकर क्षेत्र में दहशत फैलाई थी। पुलिस ने शिकायत पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को हिसार के सूर्यनगर वासी कर्मबीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में सीआईए इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि कर्मबीर मामले में पीओ था और गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया गया। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें