फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरा ऑटो, चालक की मौत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देर रात भिवानी-महम मार्ग पर बंदरो वाले जोहड़ के पास एक ऑटो संतुलन बिगडने के कारण गड्ढे में जा गिरा। हादसे के कारण ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गुजरानी चौकी इंचार्ज मनीराम ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऑटो का सतुंलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। दुर्घटना में गांव बहल्मबा निवासी 35 वर्षीय सतीश की मौत हो गई। मृतक भिवानी में ऑटो चलाता था, देर रात को अपने गांव जाते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया। गंभीर चोटें लगने से शहर के सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें