फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिट ऑफिसर और ठेकेदार में नोक-झोंक, थाने पहुंचा मामला

Tue, 20 Sep 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police Station
विज्ञापन
भिवानी में बिल पास करने को लेकर नगर परिषद के ऑडिट ऑफिसर और ठेकेदार में नोक-झोंक हुई और गाली गलौच हुई। विवाद बढ़ा तो पुलिस बुलानी पड़ी। ऑडिट ऑफिसर ने ठेकेदार पर बिल पास करने के लिए दबाव बनाने, झूठे मामलों में फंसाने, गाली गलौच करने का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने भी शाम को शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मामला सुबह करीब 10 बजे का है। नगर परिषद के बिल्डिंग ब्रांच के पास ऑडिट ऑफिसर के कमरे में अचानक ठेकेदार और अधिकारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गाली गलौच हुई तो नप के सभी कर्मचारी, अधिकारी वहां पहुंच गए। मौके पर ही पुलिस बुलाई गई। टीआईटी चौकी पुलिस के कर्मचारी नगर परिषद  पहुंचे। ठेकेदार को चौकी ले जाया गया। सूचना पर कुछ निवर्तमान और पूर्व पार्षद भी वहां पहुंचे। पुलिस को दी शिकायत में ऑडिट ऑफिसर ने बताया कि उनके पास से कर्मचारी या नप के अन्य अधिकारी फाइलें लेकर आते है। ठेकेदार सीधे ही उसके पास आया और उसके बिल पास करने के बदले दबाव बनाने लगा। जब उसे बाहर जाने के लिए कहा तो वह गाली गलौच करने लगा। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। पहले भी उक्त ठेकेदार व उसके परिवार के कुछ लोग कार्यालय में आकर अभद्र व्यवहार करते रहे है। बाद में ठेकेदार ने भी अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। दोनों पक्षों से शिकायतें मिलने के बाद टीआईटी चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि दोनों तरफ से शिकायतें आई है। अभी जांच की जा रही है और कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें