20 अप्रैल की शाम तक बच्चे के हत्यारे काबू नहीं किए गए तो 21 अप्रैल को मुख्य मार्ग जाम कर दिया जाएगा। यह चेतावनी हालुवास गांव के ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों ने बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या करने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस पर ढिलाई का भी आरोप लगाया।
गांव देवसर सात अप्रैल को लापता हुए सात वर्षीय बच्चे हिमांशु का नौ अप्रैल की सुबह देवसर माता मंदिर पहाड़ी के पीछे गड्ढे में जमा पानी में मिला था। बच्चे को करीब पांच सौ मीटर तक घसीटने के निशान थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मामले में सात दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगने से खफा ग्रामीण एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 20 अप्रैल की शाम तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे 21 अप्रैल को मुख्य मार्ग जाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। रोष जताने वालों में संजय देवसरिया, सरपंच राधेश्याम, राज कुमार, पवन,बबलू, मनोज, संजय, मनबीर, सोनू, रामचंद्र, कर्ण सिंह, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।