फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने एमसीबी बॉक्स उखाड़ कर बिजली टीम को लौटाया बैरंग

Thu, 08 Sep 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली मीटर
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में वार्ड नंबर 20 में एमसीबी बॉक्स लगाने गई बिजली निगम की टीम को वार्ड वासियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद वार्ड वासियों ने लगाए गए एमसीबी बॉक्स को उखाड़कर टीम को बैरंग लौटा दिया। मामला बढ़ता देख बिजली निगम के अधिकारी व पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। कई देर तक चले गहमागहमी के दौर के बाद भी बात सिरे नहीं चढ़ती देख प्रशासनिक अमला वापस लौट आया। इससे पहले भी हरि नगर व वार्ड नंबर दो के लोग बिजली अधिकारियों के लोस रिडूयसिंग फॉर्मूले से किनारा कर चुके हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बिजली कर्मचारी वार्ड नंबर 20 में यह एमसीबी लगाने पहुंचे तो वार्ड के सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष मौके पर एकत्रित हो गए। इन लोगों ने बिजली कर्मचारियों को एमसीबी बॉक्स लगाने के लिए स्पष्ट इंकार कर दिया। कई लोगों ने तो अपने मीटर वापस अपने घरों के बाहर ही लगा लिए। इस पर कई देर तक तनातनी बनी रही। थोड़ी ही देर बाद पुलिस सहित बिजली निगम के एसडीओ अतुल रंगा व जेई भी मौके पर पहुंच गए।

वार्डवासियों ने दिए ये तर्क
मौके पर पहुंचे अधिकारियों को वार्ड निवासियों ने बताया कि  पिलर बॉक्स लगाए जाने पर मीटरों में नुकसान की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। पिलर बॉक्स पर मीटर में तोड़फोड़ का खतरा भी बना रहेगा इसकी जिम्मेदारी भी निगम को लेनी चाहिए। इन लोगों का कहना था कि  पिलर बॉक्स लगने पर भी चोरी की घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाना पाना आसान नहीं होगा। इन लोगों का कहना था कि सरकारी कार्यालयो , सरकारी कोठियों व आवासों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही है इनके पिलर बॉक्स तो सबसे पहले लगने चाहिए।
विज्ञापन


तनातनी बढ़ती देख निगम अधिकारियों ने मांगी पुलिस मदद
जब बिजली निगम की टीम वार्ड में एमसीबी बॉकस लगाने पहुंची तो एकाएक लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित होते देख टीम सदस्यों ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद निगम के एसडीओ अतुल रंगा मौके पर पहुंचे। इस दौरान भी जब लोग लगातार विरोध करते रहें तो उन्होंने सिटी थाना प्रभारी से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वार्ड निवासियों ने इन समस्याओं बारे निगम अधिकारियों से लिखित में मांगा लेकिन अधिकारियों ने  लिखित में देने से  मना कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पिलर बॉक्स से अपने मीटर उखाड़कर वापस अपने घरों के बाहर लगा लिए।

वार्ड वासी चोरी रुकवाए जाने पर निगम का साथ देने को तैयार हैं। जो भी चोरी करते पकड़ा जाता है उस पर बेशक जुर्माना लगाए जाए। वार्डवासियों को इसमें कोई एतराज नहीं है। उनका कहना है कि पिलर बॉक्स लगाने से मीटरों में नुकसान होने पर निगम को इसका खर्च झेलने की गारंटी लेनी चाहिए।
विज्ञापन

रचना देवी, वार्ड पार्षद

एसडीओ ने फोन कर मुझसे मदद मांगी थी। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
भूदेव सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें