फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, पति सहित तीन घायल 

Thu, 31 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव समसपुर पैट्रोल पंप के समीप डंपर और कार की भिंड़त में कार सवार नववविवाहिता की मौत हो गई। घटना में मृतका के पति सहित तीन अन्य परिजन घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद वाहन छोड़कर डंपर चालक फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भागवनी निवासी संदीप अपनी पत्नी प्रीति को चेकअप के लिए दादरी एक निजी अस्पताल में कार से लेकर आया था। इस दौरान संदीप का छोटा भाई मोनू ओर मृतका प्रीति का 13 वर्षीय भाई इंद्रजीत भी कार्यवश उनके साथ दादरी आए थे। जब वो काम निपटाकर वापस अपने गांव के लिए निकले तो समसपुर पैट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से गाड़ी टकरा गई। इसके बाद गाड़ी असुंतलित होकर पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में प्रीति, संदीप, मोनू और इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान चिकित्सकों ने प्रीति (23) को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका का पति, भाई व देवर अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त डंपर और कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि डंपर चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध मेें डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को ही संदीप की शादी रेवाड़ी के डोकी गांव में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए है। इस संबंध में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें