फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप डाला व टाटा ऐस की भिड़ंत में एक की मौत, तीन रेफर

Wed, 11 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 दादरी-दिल्ली प्रमुख सड़क मार्ग पर सोमवार रात गांव मोरवाला के समीप सोमवार देर शाम टाटा ऐस व पिकअप डाला की भिड़ंत हो गई। घटना में टाटा ऐस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव आजादनगर निवासी सूरत सिंह, आकोदा निवासी रामनिवास, निकाणा निवासी दयासिंह व बलियाली निवासी वेदपाल टाटा ऐस गाड़ी में सवार होकर दादरी से छुछकवास की ओर जा रहे थे। अभी वो गांव मोरवाला के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप डाला से उनके वाहन की भिड़ंत हो गई। घटना में टाटा ऐस सड़क के बीचों बीच पलट गई और इसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सूरत सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया। मंगलवार सुबह मृतक सूरत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

घटना में टाटा ऐस सवार एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक सूरत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें