फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया तो पंचायत लगाएगी एक हजार जुर्माना

Wed, 11 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाट आंदोलन के दौरान गांव खरक के एक पैट्रोल पंप में आगजनी के आरोप में गांव खरक से तीन युवाओं की गिरफ्तारी के बाद पंचायत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आरोपियों का समर्थन करते हुए पंचायत ने पेट्रोल पंप का आर्थिक तौर पर बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पंचायत ने फैसला लिया कि जो भी उक्त पंप से डीजल-पेट्रोल लेगा, उस पर पंचायत एक हजार रुपये जुर्माना लगाएगी। इस बीच, इस मामला 12 धामाण खाप पंचायत में भी चला गया है। बुधवार को 12 धामाण खाप में मसले पर विचार करेगी।
विज्ञापन


इस मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए युवकों को बेकसूर बताते हुए मंगलवार को दादी सती जाबदे मंदिर में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में पुलिस के खिलाफ रोष जताया गया, युवाओं की रिहाई के लिए बुधवार को आयोजित होने वाली 12 धामाण खाप की पंचायत में फैसला लिया जाएगा। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि उक्त पैट्रोल पंप में पैट्रोल व डीजल डलवाने वाले युवक पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। इस बारे में गांव में मुनादी भी करवाई जाएगी। पैट्रोल पंप पर कार्यरत खरक के युवाओं को पैट्रोल पंप छोड़ने की अपील की जाए। 

सरपंच राजेश व डॉ. भोलू फौजी ने बताया कि जाट आंदोलन के दौरान अज्ञात युवकों ने पैट्रोल पंप पर आग लगा दी थी, आग लगाने के आरोप में पुलिस ने पैट्रोल पंप पर कार्यरत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद तीनों को आगजनी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोई कड़ा फैसला लेने के लिए बुधवार 11 मई को दादी सती जाबदे मंदिर में 12 धामाण खाप की पंचायत होगी। पंचायत में सरपंच राजेश धानक, सरपंच अनिल, सरपंच विकास, डा. बृजपाल पप्पू , रामफल, रामअवतार, हरकिशोर, जोगीराम, रामफल, डा. भोलू फौजी, जयभगवान, नंदराम, हरपाल नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें