फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित होकर पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत

Sun, 22 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांव बिरही कलां के समीप शुक्रवार देर शाम एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। घटना में कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी महिला ज्योति अपने पति व भतीजे के साथ कार में सवार होकर राजस्थान से दिल्ली जा रहे थे। अभी वो क्षेत्र के गांव बिरही कलां के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से पड़ रही वाहनों की लाइटों में कार चालक अपना संतुलन खो बैठा। घटना में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। घटना में कार सवार एक महिला सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तीन को उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पति जगन व भतीजे अजय का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। शनिवार सुबह ज्योति के शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें