फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइस सवार की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
file image
विज्ञापन
तोशाम में शनिवार दोपहर में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई व एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीबन तीन बजे के आसपास तोशाम हिसार बाईपास पर बीएलजेएस कॉलेज के नजदीक सिधनवा निवासी कृष्ण व सोमबीर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। अचानक ही बाईपास पर बने चौराहे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी व मौके से फरार हो गया।
ट्रक की टक्कर से मौके पर ही सिधनवा निवासी करीबन 35 वर्षीय सोमबीर की मौत हो गई जबकि कृष्ण को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल सवारों को घायलावस्था में देखा तो उन्होंने तुरंत घायलों को तोशाम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. दुबे ने बताया कि सोमबीर को अस्पताल लाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी जबकि कृष्ण को प्राथमिक उपचार के पश्चात भिवानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें