पिछले सप्ताह जहां तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा वहीं रविवार रात हुई बरसात राहत लाई। बरसात के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को लू के थपेड़ों से भी निजात मिली। लोहारू में 16 एमएम, सिवानी में सात, भिवानी-बवानीखेड़ा में एक-एक एमएम बरसात हुई।
पिछले सप्ताह तीन से चार दिन तापमान 43 से 46 डिग्री रहने से लोग काफी परेशान हुए। गर्मी के बीच रविवार देर रात व अल सुबह बरसात हुई। बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया और सुबह ठंडी हवा चली। मौसम के बदले मिजाज के कारण तापमान में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से गिरकर 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 की बजाय 28 डिग्री दर्ज किया गया।
कहां कितनी बरसात
क्षेत्र बरसात
भिवानी 01 एमएम
लोहारू 16 एमएम
बाढड़ा 06 एमएम
बवानीखेड़ा 01 एमएम
सिवानी 07 एमएम
दादरी 04 एमएम
तोशाम बूंदाबांदी
फोटो 14
-------
दो दिन के लिए बदला गया स्कूलों का समय
लगातार बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में भी दो दिन के लिए बदलाव किया गया है। एक जून से ग्रीष्म अवकाश शुरू हो रहे है। अब 30 व 31 मई का ही दिन शेष है। शिक्षा विभाग ने इन दो दिनों के लिए समय में बदलाव किया। अब स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल लगेगा। यह निर्देश सरकारी स्कूलों के अलावा प्राइवेट और एडिड स्कूलों के लिए भी जारी किए गए हैं। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किए है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।