फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या से परेशान देवनगर क्षेत्रवासियों ने लगाया भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाम तो पाणी आले महकमे मैं बेठो सो। थारै पाणी की कमी कोनी। पाणी बिना हाम क्यूकर जीवां सां या म्हारै तैं पूछ। इतणी भूंडी गर्मी में नहा नहीं सकदे। कपड़े धोण नै पाणी भी कोनी मिलदा। थामी दो दिन बिना नहाए रह के देखो थाम नै बेरा पाट ज्यागा म्हारै पै के बीत री सै। थाम नै सरम आणी चाहिए जो लोगां की इतणी बड़ी परेशानी नहीं दीखदी। ये कहना था भिवानी-हांसी मार्ग पर देवनगर के पास जाम लगा रही महिलाओं का जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से।
विज्ञापन

चार माह से पेयजल समस्या से परेशान देवनगर क्षेत्रवासियों ने भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर अवरोध लगाकर मटके फोड़ प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को महिलाओं ने खरीखोटी सुनाई। इस दौरान तेज धूप व गर्मी से वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पाकर सदर थाना एसएचओं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
हर जगह माथा टेका, नहीं हुआ समाधान
क्षेत्रवासी शकुंतला, अशोक, नीलम, प्रीत, अंजू, कुलदीप, बाबूलाल, सुनीता, कमलेश, ऊषा, लक्ष्मी और माया ने बताया कि चार माह से उनके क्षेत्र में पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही। इसके चलते वे नगर पार्षद, विधायक घनश्याम सर्राफ, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व डीसी से भी मिल चुके लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस महामारी के दौरान जहां लोग बीमारी से मर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के लोग पीने के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में ज्यादातर लोग मेहनत मजदूरी करने वाले हैं। हर रोज खरीदकर पानी पीने में असमर्थ हैं। पानी भी 600 रुपये का एक टैंकर के आता है जो व्यक्ति मेहनत मजदूरी कर अपने घर का पालन-पोषण करता हो वो रोजाना कहां से मोल का पानी ले सकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को समाधान न कर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनकी कॉलोनी को अस्वीकृत बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
जाम की सूचना पाकर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रवीण जांगड़ा और सदर थाना एसएचओ विद्यानंद अपने दल बल सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रवीण जांगड़ा को क्षेत्र की महिलाओं ने खूब खरीखोटी सुनाई। एसडीओ प्रवीण जांगड़ा ने क्षेत्रवासियों से एक सप्ताह में उनकी पेयजल समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
देव नगर कॉलोनी टेल एंड का एरिया होने के कारण आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा। इसके लिए विभाग द्वारा यहां बूस्टर बनाने का प्लान था लेकिन यहां जमीन नही मिलने के कारण यहां पानी की समस्या बनी हुई है। जमीन मिलते ही यहां बूस्टर बना दिया जाएगा और जल्द पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें