इन दिनों सोशल मीडिया पर कीबोर्ड के अक्षरों का एक ट्रेंड चल रहा है। इसी ट्रेंड के हिसाब से एक्स पर पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने डी पर तंज कसा। इन दिनों सोशल मीडिया पर कीबोर्ड के सोशल मीडिया पर किसी ने धर्मबीर चौधरी तो किसी ने दान सिंह पर तंज बताया।
सोशल मीडिया एक्स पर नेताओं के तंज से सियाशी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने एक्स पर इशारे -इशारे में डी पर तंज कसा है। जिसका एक संकेत तो भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह पर माना जा रहा है वहीं कुछ लोग इसे उनकी ही पार्टी के नेता राव दान सिंह से जोड़कर देख रहे थे। बाद में श्रुति ने स्पष्ट किया कि यहां डी का मतलब धर्मबीर है।
विज्ञापन
श्रुति चौधरी ने एक्स पर लिखा है कि आपके की बोर्ड के एस और एफ के बीच में है वो जिसकी लोकसभा में हार होने वाली है।
बता दें कि भाजपा से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चौ. धर्मबीर सिंह को लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व सांसद श्रुति भी दो बार लगातार लोकसभा चुनाव हार चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के परिवार और धर्मबीर के बीच सियासी खींचतान चली आ रही है।