फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेपाल के सैलाब में लापता हुईं भिवानी की डॉक्टर, मोबाइल बंद होने से बढ़ी परिजनों की चिंता, डॉ. प्रियंका चौधरी चिकित्सकों की टीम के साथ घूमने गई थीं, त्रासदी से करीब एक घंटे पहले हुई थी परिजनों से आखिरी बातचीत

Fri, 28 Aug 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डॉ. प्रियंका। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। नेपाल में बुधवार को आए विनाशकारी सैलाब के बाद बड़सी निवासी डॉ. प्रियंका चौधरी से संपर्क टूट गया है। वह चिकित्सकों की टीम के साथ करीब एक सप्ताह पहले घूमने के लिए नेपाल गई थीं। जल प्रलय के बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। नेपाल में आए अचानक जल प्रलय ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चचेरे भाई विनोद ने बताया कि त्रासदी से करीब एक घंटे पहले प्रियंका ने घरवालों से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजन उनकी जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। डाॅ. प्रियंका पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ओला की बेटी हैं।
डॉ. प्रियंका पिछले कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ फिनलैंड में रह रही हैं। वह हाल ही में घूमने के लिए नेपाल गई थीं। परिजनों के मुताबिक बाढ़ के बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें