फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पीढ़ियों के साथ मनाया 111वां जन्मदिन

Mon, 09 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पाथरवाली निवासी महिला चंद्रपति ने 111वां जन्मदिन अपनी पांच पीढ़ियों के साथ मनाया। चंद्रपति ने केक भी काटा। चंद्रपति के परिवार में इस वक्त 185 सदस्य हैं।
विज्ञापन


रविवार को चंद्रपति 111 साल की हो गई। इस अवसर पर उनके पुत्र, पौत्र, प्रपौत्र समेत परिवार की सभी सदस्य मौजूद थे। चंद्रपति ने केक काटा और परिवार के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीघार्यु व स्वस्थ जीवन की कामना की। चंद्रपति के पौत्र नीतिश भारद्वाज ने बताया कि उन्हें बड़ी खुशी है कि उनकी दादी ने आज अपने जीवन के 111 साल पूरे कर लिए। वे हर साल अपनी दादी का जन्मदिन मनाते हैं।
 
नीतिश ने बताया कि दादी चंद्रपति की बड़ी बेटी की उम्र 85 है। दो बेटों के अलावा पौत्रवधू शीर्ना भारद्वाज, मोनिका, पौत्री नीलम भारद्वाज और चार लड़के, दो लड़कियां, 15 पर पौत्र-पौत्रियां, नौ पौत्र-पौत्रियां व दौत्र-दौत्रियों समेत पांच पीढ़ियों में 185 सदस्यों से भरपूरा परिवार है। उन्होंने बताया कि दादी मां धार्मिक विचारों की हैं।
विज्ञापन


वे प्रात: 4 बजे सबसे पहले उठ जाती हैं। उसके बाद वे स्वयं सैर को जाती हैं तथा फिर नहा धोकर मंदिर में पूजा अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि दादी मां को आज भी सही सुनाई देता है और उनकी याददाश्त अभी भी जो की त्यों है। बचपन से लेकर आज तक की सभी बातें उन्हें याद हैं और वे बच्चों को अपने जमाने के बारे में बताती रहती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें