फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकीराम लाइब्रेरी के बाहर मृत मिला साधु

Fri, 06 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य कॉलेज के सामने नेकीराम लाइब्रेरी के बाहर एक साधु मृत पाया गया। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि वैश्य कॉलेज के सामने नेकीराम लाइब्रेरी के बाहर एक साधु संदिग्ध अवस्था में जमीन पर लेटा हुआ है। सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो साधु मृत पाया। आसपास मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया गया मगर मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

बीटीएम चौकी से कार्यकारी इंचार्ज समे सिंह ने बताया कि साधु का शव मिला है। पोस्टमार्टम में ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए इमरजेंसी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें