भिवानी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि भिवानी-अजमेर-भिवानी के बीच अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 04733 भिवानी-अजमेर स्पेशल ट्रेन 18, 19, 22, 23, 24 व 25 अक्तूबर को भिवानी से सुबह 8:20 बजे रवाना होकर शाम 16:55 बजे अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04734 अजमेर-भिवानी स्पेशल ट्रेन इन्हीं तारीखों को शाम 17:30 बजे अजमेर से चलकर रात 02:40 बजे भिवानी पहुंचेगी। इस ट्रेन का चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी के डिब्बे व 2 गार्ड डिब्बों समेत कुल 12 डिब्बे होंगे।