भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को 12वीं कक्षा के शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की कृषि, दर्शन शास्त्र, संगीत विषय की परीक्षा में नकल के तीन केस दर्ज किए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि जिला प्रश्न पत्र उडऩदस्ता हिसार ने नकल के तीन केस दर्ज किए। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई। वीरवार को संचालित हुई सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की परीक्षा में 30 परीक्षार्थी और डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में 20362 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।