फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है भागवत कथा : श्रीपाल

Fri, 06 Jun 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हनुमान जोहड़ी मंदिर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। 
विज्ञापन
भिवानी। युवा जागृति एवं एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से हनुमान जोहड़ी मंदिर में बालयोगी महंत चरणदास महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की गई। कथा व्यास श्रीपाल दास महाराज ने कंस वध की कथा का वर्णन किया। उन्हाेंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें धर्म, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

पुजारी ध्यानदास महाराज ने बताया कि प्रतिदिन सैंकड़ों लोग कथा का रसपान करते हैं। श्रीपाल दास महाराज ने कहा कि जब अधर्म अपने चरम पर होता है, तब भगवान को अवतार लेना ही पड़ता है। कंस केवल अत्याचारी राजा नहीं था, बल्कि धर्म और मानवता के लिए खतरा बन चुका था। उसका वध केवल एक पारिवारिक संघर्ष नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें