फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्थरों से युवक की पिटाई का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के कृष्णा कॉलोनी चौक पर एक युवक की पत्थरों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में ईंट-पत्थरों से हमला देख हर कोई हैरान था। घायल युवक फिलहाल पीजीआई में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमला गैंगवार के चलते हुआ था। युवक बलियाली का है और वहीं पर प्लॉट विवाद चल रहा है। वहां दो गैंग सक्रिय है, जिनके सदस्यों पर काफी केस दर्ज है। इसी गैंगवार में युवक पर हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस ने एक नामजद सहित आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे का है। बलियाली वाली 25 वर्षीय युवक के साथ कृष्णा कॉलोनी में बाइक से आए करीब सात-आठ युवकों ने मारपीट की। सिटी पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटूलुहारी निवासी जोनी ने बताया कि वह शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने दोस्त गांव बलियाली निवासी 25 वर्षीय सोमबीर के साथ जीतुवाला रेलवे फाटक से ऑटो रिक्शा में बैठकर कृष्णा कॉलोनी चौक की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दो-तीन बाइकों पर सवार सात-आठ युवक वहां पहुंचे और ऑटो रुकवाकर सोमबीर के साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके दोस्त पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। युवकों ने सोमबीर पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसा दिए, जब वह बेसुध हो गया, तब भी युवक उस पर पत्थरों से लगातार हमले करते रहे। ये पूरा वाकया चौक के समीप लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गंभीर रूप से घायल सोमबीर को पहले जिला अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सोमबीर की कमर व पैरों पर पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए जाने से गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के वक्त वहां पर काफी लोगों की भीड़ भी जुटी थी, मगर किसी ने बदमाशों से युवक को छुड़ाने की हिम्मत नहीं दिखाई। बदमाश जब वहां से बाइक से फरार हो गए तब घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोग आगे आए।
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस ने युवक से मारपीट मामले में विभिन्न धाराओं में एक नामजद सहित आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला गांव में ही पुरानी रंजिश व आपसी गुटबाजी का है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, इंचार्ज दिनोद गेट पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें