फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले तेजधार हथियार व लाठी डंडे, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तिगड़ाना में नहरी पानी की नाली को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर तेजधार हथियार और लाठी-डंडे चले, जिसके कारण सात लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना निवासी 66 वर्षीय मुरली सिंह ने बताया कि वह बीएसएफ से डिप्टी कमांडेंट के पद से रिटायर्ड है। वह अपने छोटे भाई 60 वर्षीय सुखबीर के साथ मिलकर गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसका 31 वर्षीय भतीजा नरेश प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है और उसका दूसरा भतीजा 25 वर्षीय मोहित खेतीबाड़ी करता है। सोमवार को उनका नहरी पानी का नंबर था। इसलिए वह अपने भाई सुखबीर, भतीजे नरेश और मोहित के साथ खेत में पानी लगाने के लिए गया था। जब वो खेत में पहुंचे तो उनके पड़ोसियों ने जबरन उनकी नहरी नाली तोड़कर अपने खेत में पानी लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपी पक्ष से चार पांच लोगों ने तेजधार हथियार और लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिसके कारण उनके सिर मेें गंभीर चोटें आई है। झगड़े में उनके पक्ष से मुरली सिंह, सुखबीर, नरेश और मोहित घायल है।
वहीं दूसरे पक्ष से घायल गांव तिगड़ाना निवासी 36 वर्षीय संजय ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सोमवार रात को वह अपने भाई 25 वर्षीय सोनू और 46 वर्षीय सुधीर के साथ खेत में नहरी पानी देखने गए थे। जब वो खेत में पहुंचे तो उनके पड़ोसी नहरी नाली तोड़ रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसके कारण संजय, सोनू और सुधीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना सदर पुलिस थाना को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें