नामी कंपनी का लोगो लगाकर साधारण से कंटीले तार (बारबेड वायर) बनाने का मामला प्रकाश में आया है। अधिकृत कंपनी के पदाधिकारियों ने पुलिस को साथ लेकर जांच की तो करीब तीन लाख कीमत के कंटीले तार और नामी कंपनी के डिब्बे बरामद किए। हालांकि मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत पर उक्त फैक्टरी मालिक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और सारी वायर सील कर दी है। जांच के लिए वायर के सैंपल भी लिए गए हैं।
मामला अनाज मंडी के पीछे सोमवार देर शाम का है। यहां रिहायशी क्षेत्र में चल रही एक फैक्टरी पर टाटा कंपनी की अधिकृत कंपनी ईआईपीआर के पदाधिकारियों नरेंद्र व अन्य ने पुलिस को साथ लेकर निरीक्षण किया। जहां मशीनों से कारिंदे प्लेन वायर से बारबेड वायर बना रहे थे। बताया जाता है कि निरीक्षण की सूचना पर फैक्टरी मालिक वहां से निकल गया। जांच की तो पाया कि लोकल कंटीले तार को टाटा कंपनी का लोगो और बॉक्स में डालकर महंगे दामों में बेच मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था। मौके से 100 बंडल बरामद किए गए। सारी वायर को प्लास्टिक के कट्टों में सील किया गया।
वर्जन-
नामी कंपनी की डुप्लीकेट बारबेड वायर बनाने का मामला आया है। अधिकृत कंपनी के प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार की शिकायत पर जयभगवान सीटू नामक व्यक्ति के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- रवींद्र कुमार, एसएचओ शहर थाना