फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मामले में बवानीखेड़ा हलके पीछे नहीं रहने दिया जाएगा : विधायक

Tue, 29 Oct 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव मढ़ाणा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी महावीर कौशिक व विधायक
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया है कि बवानीखेड़ा हलके को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। यह बात बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने हरियाणा उदय के तहत गांव मंढ़ाणा में आयोजित जनसंवाद से जनकल्याण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम में 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए। कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से काम करने में जुटी हुई है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को उसके हक दिलाना ही राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार के हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत यह आउटरीच कार्यक्रम गांव मंढ़ाणा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक व उपायुक्त ने ग्रामीणों की पेयजल, पीपीपी, बिजली, गली निर्माण, पैमाइश, अवैध कब्जे हटाने, राशन कार्ड, पेंशन, किसान सम्मान निधि, रास्ता व फिरनी को पक्का करवाने, सुंदर ब्रांच में खाल पक्के करवाने, वाराबंदी करवाने से संबंधित समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर भिवानी एसडीएम महेश कुमार व नगराधीश विपिन कुमार, डीडीपीओ आशीष मान, तहसीलदार अंकित कुमार, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, डीडीए डॉ. विनोद फोगाट, डीडीएएच डॉ. रविंद्र सहरावत, एक्सईएन सुनील रंगा व विजय कुमार, एसडीएम राहुल, डीईओ नरेश महता, टीएम भरतपाल परमार, प्राचार्य सीमा सरदाना, अशोक कौशिक, सरपंच संजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें