10 फोटो भीम स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीवाल प्रतियोगिता में भाग लेती महिला खिलाड़ी।
- फोटो : Bhiwani
हरियाणा सीनियर स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप में मंगलवार को दूसरे दिन भी विभिन्न जिलों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। दूसरे दिन हुए लड़कों के मुकाबलों में रोहतक ने पंचकूला को 61-33, जींद ने सिरसा को 74-59, सोनीपत ने दादरी को 49-18, पानीपत ने कुरुक्षेत्र को 74-47, करनाल ने निदानी को 64-39, फतेहाबाद ने कैथल को 78-56, हिसार ने झज्जर को 66-50, रोहतक ने पानीपत को 76-63 के अंतराल से हराया।
वहीं लड़कियों के बॉस्केटबाल मुकाबले में भिवानी ने दादरी को 26-10, पानीपत ने महेंद्रगढ़ को 30-9, कैथल ने झज्जर को 32-21,रोहतक ने जींद को 33-11, फरीदाबाद ने कुरुक्षेत्र को 36-22, सोनीपत ने फरीदाबाद को 45-20, रोहतक ने जींद को 76-63 के अंतराल से हराया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबला रोहतक और सोनीपत के बीच कल खेला जाएगा।
भीम स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन प्रदेशभर की टीमों के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भी जुटी। राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में 21 लड़कों व 21 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। लड़के व लड़कियों की 42 टीमों में करीबन 500 खिलाड़ी भीम स्टेडियम में स्पर्धाओं में शामिल हुए। इस मौके पर हरियाणा सीनियर बास्केटबाल एसोसिएशन के जिला प्रधान श्रीपाल डीपीई, शारीरिक अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजपाल तंवर, महासचिव सोनिया, प्रदीप डीपीई, रवींद्र डीपीई, जोगेंद्र पीटीआई, वरूण पीटीआई आदि मौजूद थे।