फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर पास कराने गारंटी देकर परीक्षा से पहले आधी रकम हड़प लेते थे सौदेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कमांडो पुलिस भर्ती में पेपर लीक कराकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे परीक्षा पास कराने का झांसा देने वाले गिरोह के सरगना और गुर्गों से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। गिरोह के सरगना परीक्षार्थियों को पेपर पास कराने की गारंटी देते थे और सौदेबाजी तय करने के दौरान ही पेपर से पहले आधी राशि भी हड़प लेते थे।
विज्ञापन

ये गिरोह बड़े ही शातिर तरीके से असली की जगह नकली परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाने में भी कामयाब हो जाता था, क्योंकि ये जाली दस्तावेज भी बड़ी ही सफाई से तैयार करते थे, जिससे की उनकी करतूतों पर किसी को कोई शक नहीं होता था। कमांडो भर्ती परीक्षा में भिवानी पुलिस अब तक 12 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालकर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
सिंचाई विभाग पानीपत में बेलदार कमल सिंह और महम के एक सरकारी स्कूल में लगा चपरासी विवेक कमांडो भर्ती फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना हैं। दोनों ही स्नातक तक पढ़े हैं। दोनों बेरोजगार युवाओं को हरियाणा कमांडो भर्ती में परीक्षा पास कराने का झांसा देते थे। ये दोनों ऐसे युवाओं को असल परीक्षार्थी की जगह बैठाते थे तो परीक्षा पास कराने की भी गारंटी देते थे। हालांकि ये असल परीक्षार्थी को रुपये ऐंठने के लिए पेपर लीक कराने का भी झांसा देते थे। जिसकी वजह से परीक्षार्थी भी इनके झांसे में आते चले गए। विवेक और कलम सिंह दोनों कई असल परीक्षार्थियों की जगह भी उनकी परीक्षा दे चुके थे। इस फर्जीवाड़े में आरोपी जींद के डालमवाला निवासी राममेहर भी उनके साथ मिला था। राममेहर दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल लगा हुआ है। वह भी दूसरों की जगह खुद परीक्षा देता था और सौदेबाजी भी करता था। पूछताछ में उसने तीन से चार परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देना कुबूला है। इस फर्जीवाड़े में पुलिस के हाथ असली और नकली परीक्षार्थी भी लगे हैं, जिन्होंने नौकरी लगवाने के नाम पर लेनदेन का राज भी पुलिस के सामने खोला।
विज्ञापन

आयोग का रिकॉर्ड खोलेगा फर्जीवाड़े का राज
कमांडो भर्ती फर्जीवाड़े में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का रिकॉर्ड इस फर्जीवाड़े का राज खोलेगा, क्योंकि इस परीक्षा में कितने लोग इस गिरोह के संपर्क में आए और उन परीक्षार्थियों ने क्या वास्तव में परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षा दी थी या फिर उनकी जगह कोई दूसरा फर्जी परीक्षार्थी पेपर दे रहा था। परीक्षा से जुड़े वीडियो फुटेज भी पुलिस की जांच का हिस्सा बन सकते हैं।
हरियाणा कमांड़ो के 520 पदों के लिए 14 नवंबर को हुई थी लिखित परीक्षा
हरियाणा पुलिस कमांडो भर्ती के लिए 14 नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा हुई थी। हरियाणा पुलिस कमांडों के 520 पदों को लेकर लिखित परीक्षा के साथ-साथ उम्मीदवारों के फिजिकल भी हो चुका है, लेकिन कमांड़ो भर्ती फर्जीवाड़े की वजह से रिजल्ट पर फिलहाल रोक लगी है।
लगातार की जा रही कार्रवाई
भिवानी पुलिस कमांडो भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 आरोपियों को इसमें गिरफ्तार किया जा चुका है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे नौकरी लगवाने वाले गिरोह के झांसे में न आएं। कोई ऐसा कर रहा है तो इसकी जानकारी भी पुलिस को दें, ताकि उस पर तत्परता से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

-अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें