फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को पाने के लिए की थी बलबीर की हत्या

Mon, 15 Sep 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोग्राफर बलबीर की पत्नी अनीता, फाइनेंसर नसीब की मुंह बोली बहन नहीं, प्रेमिका निकली। उसे हासिल करने के लिए नसीब ने अपने साथी के साथ मिलकर बलबीर का मर्डर कर उसकी लाश जलाई थी। तीन दिन की जांच के बाद रविवार रात 10 बजे पुलिस ने यह सनसनीखेज खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी नसीब और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि परिजन बलबीर की हत्या में उसकी पत्नी अनीता का हाथ होने की बात से सहमत नहीं हैं। पुलिस के इस दावे पर बाकायदा पंचायत कर लोगों ने रोष जताया। इस बारे में सोमवार सुबह फिर से पंचायत होगी।


चार साल से थे अवैध संबंध
सदर थाना एसएचओ लीलाराम ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि फोटोग्राफर बलबीर की हत्या चार सितंबर की रात को ही कर दी गई थी। दरअसल बलबीर की पत्नी अनीता के धर्म भाई बने रासीवास वासी नसीब का उनके घर पिछले करीब 11 वर्ष से आना-जाना था।
विज्ञापन


करीब चार साल पहले दोनों के अवैध संबंध बन गए थे। डेढ़ माह पहले नसीब ने अनीता को अपने घर ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरा। मगर अनीता ने बताया कि बलबीर उससे झगड़ा करता है। जिसके बाद नसीब ने अपने दोस्त जोगेंद्र के साथ मिलकर बलबीर को रास्ते हटाने की योजना बनाई।


बैंक कॉलोनी में की गई हत्या
योजना के तहत नसीब पांच सितंबर की देर सायं गुड़गांव की एक बीमा कंपनी में नौकरी लगवाने के बहाने बलबीर को अपने बैंक कॉलोनी स्थित घर लेकर गया। जहां पहले से जोगेंद्र मौजूद था। जोगेंद्र ने बलबीर के मुंह पर कपड़ा था और बलबीर ने टांगे पकड़ी। मुंह बंद कर उसकी हत्या की गई।

उसे पानी के टब में भी डुबोया गया। उसे बोरी में बांध मकान की दीवार के पीछे डाला गया। हत्या के बाद भी नसीब अनीता के पास आया और उसे सारी बात बताई। पांच सितंबर की सुबह नसीब और जोगेंद्र ने आसपास के क्षेत्र में बलबीर की लाश ठिकाने लगाने के लिए जगह ढूंढी और नांगल गांव के खेत उसे ठीक लगे। रोहतक रोड पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा गया। रात के समय नांगल गांव के खेतों में जलाया गया।


गुमशुदगी की शिकायत करने भी गया साथ
आरोपी नसीब ने मृतक बलबीर की पत्नी को चार सितंबर की रात को ही हत्या की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद दोनों चुप रहे। 10 सितंबर को सिविल लाइन थाना में परिजन जब गुमशुदगी की शिकायत लेकर पहुंचे तो भी नसीब व अनीता साथ थे।


जांच पर भड़के परिजनों ने जताया रोष
पुलिस ने बलबीर की हत्या में पत्नी अनीता को शामिल बताया तो परिजन भड़क गए। परिजनों ने रात करीब आठ बजे घर के बाहर एकत्रित होकर रोष जताया और चेतावनी दी कि गलत तथ्यों के आधार पर अनीता को फंसाया तो वे रोड जाम जैसा कदम उठाएंगे।

परिजनों ने एसएचओ पर गलत बयान देने का दबाव डालने का आरोप लगाया। बलबीर के भाई मुकेश ने बताया कि एसएचओ ने उन्हें सदर थाने में बुलाकर कहा कि बलबीर की पत्नी अनीता भी शामिल है। अनीता को पहले दिन से ही मामले के बारे में पता था।

परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई। मुकेश ने बताया कि पहले उन्हें सिविल लाइन थाना पुलिस और सीआईए ने कहा था कि उसकी भाभी (बलबीर की पत्नी) का इसमें कोई हाथ नहीं है। इसके अलावा एसएचओ कह रहा है कि चार को बलबीर लापता हुआ था जबकि बलबीर पांच को घर से गया था।

छह को पुलिस को भी नांगल गांव में लाश जलती मिली। पुलिस का कहना है कि बाइक से बलबीर को ले जाया गया जबकि घर से तो उसे कार में लेकर गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर बलबीर की पत्नी अनीता को केस में फंसाना चाहती है। इसलिए हमने बयान देने से इंकार किया है। सोमवार सुबह इस बारे में पंचायत होगी और जरूरत पड़ी तो रोड जाम जैसा कदम भी उठाया जाएगा
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें