फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता में ​प्रतिभागी ​खिलाड़ियों को सम्मानित
विज्ञापन
भिवानी। बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कर्मयोगी स्व. ज्ञानीराम कुकरेजा की स्मृति में भीम स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। बैडमिंटन के अंडर-13 आयु वर्ग की सिंग्लस प्रतियोगिता में अनादि और स्वस्तिका प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह पहुंचे तथा विजेताओं को सम्मानित किया। गौरतलब होगा कि इस प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13 अंडर-15 अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के करीबन 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि जीवन में पहला सुख निरोगी काया का होगा है। ऐसे में बैडमिंटन से व्यक्ति का पूर्ण रूप से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर समाजसेवी जवाहरलाल मिताथलिया, मा. करतार सिंह, अनिल सांगवान, मितेश शर्मा, रोहित साई कोच, अर्जुन अवॉर्डी रोहित भाकर, महेश कोच, सुमित, पवन शर्मा, कीर्तेश आरबीआई, पवन मस्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहा खेल परिणाम :
लड़कों के अंडर-11 आयु वर्ग में
सिंगल्स स्पर्धा में देवान संधु प्रथम व अरिहान शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
डबल्स स्पर्धा में देवान व अरिहान प्रथम, हितार्थ व हितांश दूसरे स्थान पर रहे।
-
लड़कों के अंडर-13 आयु वर्ग में
सिंगल्स स्पर्धा में अनादि सिंघल प्रथम व देवान संधु दूसरे स्थान पर रहे।
डबल्स स्पर्धा में वैदिक व देवान प्रथम तथा दिव्यांग व खुशहाल दूसरे स्थान पर रहे।

लड़कों के अंडर-15 आयु वर्ग में
सिंगल्स स्पर्धा में नमन प्रथम व मुकुल दूसरे स्थान पर रहे।
डबल्स में नमन व दिव्यांशु प्रथम तथा आदर्श व देवांशुल दूसरे स्थान पर रहे।

लड़कों के अंडर-17 आयु वर्ग में
सिंगल्स में सूर्यांश प्रथम व आहान दूसरे स्थान पर रहे।
डबल्स में नमन व सूर्यांश प्रथम तथा अर्जुन वर्मा व भव्य दूसरे स्थान पर रहे।
-
लड़कों के अंडर-19 आयु वर्ग में


सिंगल्स में वैभव प्रथम व रेहान दूसरे स्थान पर रहे।
डबल्स में विभोर व रेहान प्रथम और नमन व सूर्यांश दूसरे स्थान पर रहे।
-
लड़कियों के अंडर-13 आयु वर्ग में
सिंगल्स स्पर्धा में स्वस्तिका प्रथम व कायरा दूसरे स्थान पर रही।
डबल्स में यशिता व कायरा विजेता रही।

लड़कियों के अंडर-15 आयु वर्ग में
सिंगल्स स्पर्धा में समिधा प्रथम व काव्या दूसरे स्थान पर रही।
-

लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में
सिंगल्स स्पर्धा में प्रकृति प्रथम व साक्षी दूसरे स्थान पर रही।
डबल्स में गरिका व काव्या प्रथम तथा साक्षी व मिष्ठी दूसरे स्थान पर रही।

लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग में
सिंगल्स स्पर्धा में पलक शर्मा प्रथम व प्रकृति दूसरे स्थान पर रही।

नोट : सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें