फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भजनों से किया बाबा की महिमा का गुणगान, भक्त ने लगाया छप्पन भोग का प्रसाद

Wed, 13 Nov 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
श्री श्याम जन्मोत्सव पर श्याम मंदिर में भजन गाते कलाकार व मौजूद श्रद्धालु। 
विज्ञापन
बहल। श्याम जन्मोत्सव पर श्रीश्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बाबा के भक्तजनों ने बाबा को जन्मदिन पर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। गायक कलाकारों ने रातभर बाबा की महिमा का भजनों के माध्यम से गुणगान कर श्रोताओं को भक्तिभाव में डूबोए रखा।
विज्ञापन

मंगलवार रात को करीब आठ बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बड़ी संख्या में भक्तजनों ने बाबा के चरणों में शीश नवाया व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। रात को नौ बजे भजनों की शुरूआत हुई। चिड़ावा से आए बबलू व अशोक साबू ने भजनों का सुंदर आगाज किया।
जागरण में दिल्ली से आए श्रीअखाड़ा परिवार ने खूब रंग जमाया। अखाड़ा परिवार के योगेश भैया ने श्याम प्रेमियों को भजनों से जोड़ते हुए शिव भोले व बाबा श्याम के भजनों को बहुत ही सुंदर ढंग से पेश किया।
विज्ञापन

उन्होंने मेला लागे बारह महीना, लगा है सांवरे का दरबार जैसे मनोहारी भजन सुनाए। उनके भजन श्याम रहता है, मेरे दिल में और चरणों में मैं रहता हूं, भजन सुनाया तो पंडाल में बैठे सभी भक्तजन झूम उठे और बाबा के जयकारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। जैसे ही रात को 12 बजे तो भक्तजनों ने गुब्बारे फोड़कर व आतिशबाजी कर बाबा का जन्मदिन मनाया। श्याम मंदिर पुजारी जमोत्री ने भक्तजनों को तिलक लगाकर बाबा का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें