फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एकांत और संदिग्ध जगहों को चिह्नित कर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Wed, 13 Nov 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस की टीम
विज्ञापन
भिवानी। एकांत व संदिग्ध जगहों को चिह्नित कर पुलिस ने बुधवार को सर्च व चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की ओर शाम को नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भिवानी नीतीश अग्रवाल ने जिला भिवानी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने व अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सुबह-शाम को स्थानीय पुलिस की टीमों के साथ कमांडो व डॉग स्क्वायड की टीमों को व्यापक स्तर पर सर्च और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस व कमांडो की टीम पूरे सप्ताह भर भिवानी में अलग-अलग प्रबंध थाना की टीमों के साथ थाना क्षेत्र में सुबह और शाम को एकांत व संदिग्ध जगहों को चिह्नित करने के बाद व्यापक स्तर पर सर्च व चेकिंग अभियान चलाया रही है।
इस सर्च अभियान का उद्देश्य एकांत में खाली इमारत का सामाजिक तत्व व नशा करने वाले व्यक्तियों का प्रयोग न करने पर अंकुश लगाना है। वहीं शहर भिवानी में शाम को शहर के प्रमुख चौक, बाजार व सड़क मार्गों पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर शहर में आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं असामाजिक तत्व व अपराधियों पर पुलिस के द्वारा पहली नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिला भिवानी के सभी प्रबंधक थाना व चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी स्तर पर सर्च व चेकिंग अभियान चलाया जाए। वहीं अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने का कार्य करें। पुलिस अधीक्षक भिवानी में शहर भिवानी की आम जनता से कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें