फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने ऑटो मार्केट से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
फुटपाथ पर बनाए गए ढाबे को जेसीबी से ढहाता नप कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
पिछले एक साल से लंबित सीएम विंडो की शिकायतों व अन्य शिकायतों पर नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एक्शन में नजर आए। ऑटो मार्केट में सड़क किनारे प्लेटफार्म और नाले के ऊपर खोखे, रेहड़ियां, पेटी दुकानदारों के अवैध निर्माणों को जेसीबी से तोड़ा गया तो ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान जब्त किया गया। यहां खोखे, रेहड़ी दुकानदारों ने विरोध किया और बिना नोटिस, सूचना के कार्रवाई करने के आरोप लगाए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिकायतकर्ता के ही मकान के बाहर के पक्के निर्माण को तोड़े जाने पर विवाद हुआ और नप चेयरमैन भी मौके पर पहुंचे। न्यू भारत नगर में अवैध टावर हटाया गया। शाम तक नगर परिषद का अभियान चला।
विज्ञापन

नप एक्सईएन हिमांशु के नेतृत्व में सुबह 10 बजे ही नप के करीब 30 कर्मचारियों ने दो जेसीबी, पांच-छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से हुई। यहां के बाद टीम दुर्गा कॉलोनी ऑटो मार्केट और अंत में भारत नगर में पहुंची और अवैध निर्माण हटाए।
ऑटो मार्केट में मचा हड़कंप, मार्ग हुए चौड़ा, मार्केट का रास्ता हुआ साफ : ऑटो मार्केट में मुख्य मार्ग के किनारे पर ही खोखे, ढाबे चल रहे थे। यहां लोहारू रोड और दादरी रोड पर करीब 70 खोखे, रेहड़ियां, पेटी रखकर दुकानदारों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। कुछ ने पक्के निर्माण कर रखे थे। ऑटो मार्केट के दुकानदारों विजय कुमार, रमेश कुमार, मोहन लाल, अभेराम, धीरज, सतीश, अनिल आदि ने 21 दिसंबर 2018 में शिकायत की थी। इस शिकायत पर अब नप कर्मचारी पहुंचे और एक के बाद एक सभी खोखे, रेहड़ियों, पेटियों को हटवाया गया। जिन खोखों, रेहड़ियों के मालिक मौजूद नहीं थे, उन्हें जब्त किया गया। नप की कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण करने वाले दुकानदारों को भी अपना सामान समेटते देखा गया। यहां करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। खोखे, रेहड़ी दुकानदारों ने विरोध भी किया। इनका आरोप था कि बिना किसी सूचना, नोटिस के कार्रवाई की गई। वे स्वयं ही हटा लेते, अब जेसीबी से तोड़े जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। नप कार्रवाई के बाद लोहारू रोड खुला-खुला नजर आया वहीं ऑटो मार्केट में जाने का रास्ता भी साफ दिखा।
विज्ञापन

15 फीट की गली, 11 फीट तक अवैध कब्जा : नगर परिषद की टीम जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र दुर्गा कॉलोनी गली नंबर दो में पहुंची। यहां कमल नामक व्यक्ति ने 29 जनवरी 2018 में सीएम विंडो पर शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उनकी 15 फीट की गली और इसमें 11 फीट तक अवैध कब्जे हैं। अब आवागमन में भी परेशानी होती है। दुपहिया वाहन निकालने में ही समस्या होती है जबकि चार पहिया वाहन तो गुजर ही नहीं सकते। एक्सईएन ने मौके पर दोनों पक्षों से कागजात दिखाने के लिए कहा और यहां कागजात दिखाने के लिए समय दिया गया।
मोबाइल टावर हटाया : सीएम विंडो की ही शिकायत पर नगर परिषद की टीम ने शाम को भारत नगर पहुंचकर एक टावर को हटाया गया। छत पर लगे इस टावर को हटाने के दौरान नप टीम को परेशानी भी हुई और यहां लोगों की भीड़ भी लग गई।
शिकायतकर्ता का ही तोड़ा चबूतरा, हुआ विवाद
हाउसिंग बोर्ड मकान नंबर 174 निवासी वरिष्ठ नागरिक शिक्षाविद दीवान चंद रहेजा ने शिकायत दी थी कि पड़ोसी ने सड़क किनारे मलबा डाल दिया है। जिस कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो रही और उनके घर के बाहर पानी जमा होता है। उन्होंने दो बार यह शिकायत नगर परिषद कार्यालय में की। नगर परिषद की टीम सुबह यहां पहुंची और आरोप है कि शिकायतकर्ता के बाहर बने पक्के निर्माण (चबूतरे) को ही तोड़ डाला। इस पर विवाद भी हुआ। दीवान चंद रहेजा ने आरोप लगाया कि उनका अगर गलत था तो वे नोटिस देते। ये सड़क के लेवल में ही था और वाहन इसके ऊपर से भी गुजरते हैं। यह सड़क से भी काफी दूर है जबकि कॉलोनी में लोगों ने चार-चार-पांच-पांच फीट तक अवैध कब्जे किए हुए है। पड़ोसी के अवैध निर्माण पर हलका पंजा चलाया गया। सूचना के बाद नगर परिषद के चेयरमैन रण सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे अधिकारियों की जल्दबाजी मानते हुए उच्च अधिकारियों तक बात पहुंचाने की बात कही।
सीएम विंडो की शिकायतों और अन्य शिकायतों पर अवैध निर्माण हटाए गए हैं। किसी का गलत नहीं तोड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने अगर गलत तरीके से निर्माण कर रखा है तो कार्रवाई उस पर भी होगी। मैं स्वयं मौके पर मौजूद था और कोई गलत कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं की गई है।
विज्ञापन

- हिमांशु कुमार, एक्सईएन नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें