फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन ने बढ़ाया किराया, अब ऑटो में 10 की जगह 20 से 30 रुपये लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लॉकडाउन में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का ही समय तय होने और ऑटो रिक्शा में सामुदायिक दूरी के चलते दो ही यात्रियों को बैठाने की अनुमति के कारण भिवानी थ्री व्हीलर एवं फुटपाथ एसोसिएशन ने ऑटो किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब किराया 10 की बजाए 20 और 30 रुपये दूरी के अनुसार होगा। एसोसिएशन ने परिवहन प्राधिकरण के सचिव को इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा। हालांकि इस फैसले पर दोनों ऑटो यूनियनें एक बार फिर आमने-सामने हो गई हैं। न्यू ऑटो रिक्शा एसोसिएशन ने किराया बढ़ाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को भिवानी थ्री व्हीलर एवं फुटपाथ एसोसिएशन ने ऑटो किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के प्रधान रामनिवास शर्मा ने कहा कि महंगाई एवं वैश्विक महामारी कोरोना के चलते एसोसिएशन को ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा का किराया प्रति सवारी 10 रुपये के स्थान पर 20 व 30 रुपये करने का फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से कोरोना वायरस की आपदा के चलते लगे लॉकडाउन में ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई है। इसलिए एसोसिएशन को मजबूरीवश किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ रहा है ताकि वह अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा सामुदायिक दूरी रखते हुए ऑटो रिक्शा में केवल दो या तीन सवारी बैठने की इजाजत दी हुई है, जिसके कारण ऑटो रिक्शा का डीजल ज्यादा लगता है।। एसोसिएशन 18 मई से छोटी दूरी के लिए 20 रुपये व लंबी दूरी के लिए 30 रुपये प्रति सवारी करने जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील, अजीत, सुरेश कुमार, उमेश चंद, गुलाब रिवासा, कन्हैयालाल व राधेश्याम शामिल है।
नहीं बढ़ा रहे किराया
न्यू ऑटो रिक्शा एसोसिएशन भिवानी के पदाधिकारियों ने किराया बढ़ाने से इनकार कर दिया है। प्रधान राजेंद्र सोनी ने बताया कि लॉकडाउन में पहले भी अव्यवस्था का माहौल है और ऐसे में किराया बढ़ाना अनुचित है। वे कोई किराया नहीं बढ़ा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें