फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी बंसीलाल विवि में जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं (डिप्लोमा सहित) जुलाई में होंगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों केे कुछ प्रैक्टिकल और असाइनमेंट लॉकडाउन से पहले ले लिए गए थे बाकि की प्रैक्टिकल के लिए ऑफ लाइन की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इनके बाद ही जुलाई के प्रथम सप्ताह से यूजी और पीजी की परीक्षाएं (डिप्लोमा सहित) प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षाओं की व्यवस्था करने के लिए विश्वविद्यालय ने अलग से कमेटी बनाई हुई है। जोकि सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। सीबीएलयू में असाइमेंट के लिए अधिकारियों ने विभाग के एचओडी और विभाग के सदस्यों को निर्देश दे दिए हैं कि असाइमेंट ऑनलाइन लिए जाएं। साथ ही लॉकडाउन से पहले कुछ प्रैक्टिकल हो गई थी बाकि जो रह गई थी उनकी व्यवस्था भी परीक्षाओं के दौरान की जाएगी। वहीं यूजी के छठे सेमेस्टर और पीजी के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई के प्रथम सप्ताह में करवाने की तैयारी विश्वविद्यालय ने की है। साथ ही यूजी के दूसरे व चौथे सेमेस्टर और पीजी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू की जाएंगी।
क्लास हाजिरी, टेस्ट, असाइनमेंट के आधार पर होंगे इंटरनल मार्क्स
लॉकडाउन के कारण सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल बंद हैं। सीबीएलयू में लॉकडाउन से पहले जो विद्यार्थी क्लास में आए हैं उनकी हाजिरी, क्लास टेस्ट, अनुशासन, ऑनलाइन क्लास की हाजिरी, असाइनमेंट आदि को ध्यान में रखकर शिक्षक उनके इंटरनल अंक प्रदान करेगा। इसके लिए सभी कॉलेजों को 15 जून तक विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के इंटरनल अंक की जानकारी जमा करवानी है। साथ ही सेल्फ स्टडी के लिए विद्यार्थियों को अपनी पीपीटी बनाकर 20 जून तक संबंधित विभाग में ई-मेल के माध्यम से भेजनी है।
विज्ञापन

परीक्षा और प्रैक्टिकल में दो-दो शिक्षक देगें ड्यूटी
विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को भी जानकारी के लिए नोटिस जारी कर दिया है। परीक्षा के दौरान एक कक्ष में दो शिक्षक ड्यूटी देंगे। जिसमें एक यूटीडी से और एक कॉलेज के शिक्षक शामिल होंगे। साथ ही परीक्षार्थिओं को सामुदायिक दूरी, मास्क के साथ परीक्षा के लिए बैठाया जाएगा। साथ सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
सरकार के आदेशानुसार विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी (डिप्लोमा सहित) की परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी की परीक्षाएं जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू की जाएगी। अभी तक एग्जाम के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षाएं निर्धारित समयानुसार सुबह और शाम की शिफ्ट में करवाई जाएगी। अगर कोई बदलाव होगा तो विद्यार्थियों को सुचना दे दी जाएगी। - डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें