फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट की सफाई करने पहुंचे ठेकेदार पर किया हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान ढाणी क्षेत्र में अपने प्लॉट की जेसीबी से साफ सफाई कराने पहुंचे ठेकेदार पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं जेसीबी में तोड़फोड़ कर चालक से भी मारपीट उसे भगा दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया। पुलिस ने 12 नामजद सहित 15 से 20 अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हनुमान ढाणी गली नंबर एक निवासी बाबूलाल ने बताया कि वह पुरानी बिल्डिंगों के ठेकेदारी का काम करता है। उसका हनुमान ढाणी मंदिर के पास ही 1200 वर्ग गज का खाली प्लॉट है। जिसके अंदर काफी कूड़ा हो गया था। बाबूलाल ने बताया कि उसका पार्टनर बजरंग लाल व कुछ लोग उसके प्लाट से जेसीबी मशीन के सहारे कूड़ा कर्कट की साफ सफाई का काम करा रहे थे कि इसी दौरान कुछ लोग लाठी-डंडों व अन्य हथियारों के साथ पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें पहुंचाई गई। उस पर कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। उसे उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
दूसरा पक्ष एसपी से मिला, जमीन कब्जाने का आरोप
हनुमान ढाणी क्षेत्र में जमीन विवाद मामले को लेकर दूसरा पक्ष सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जबकि एक पक्ष के बाबूलाल की शिकायत पर 12 नामजद सहित 20 के खिलाफ केस दर्ज है। लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे हनुमान ढाणी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि 10 कनाल जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि पिछले पांच साल से कुछ लोग जमीन को कब्जाने के प्रयास में लगे हैं। इस संबंध में एक मामला न्यायालय में भी चल रहा है। पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर हनुमान ढाणी क्षेत्र के लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें