भिवानी। गांव नांगल में बेटे के पीछे कुत्ता दौड़ाने से मना करने पर चार लोगों ने पिता के साथ मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने उसके ब्यान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव नांगल निवासी पवन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा रितेश रोजाना स्टेडियम में खेल अभ्यास के लिए रोजाना जाता है। रास्ते में एक व्यक्ति का घर है। पिछले तीन-चार दिन से आरोपी व्यक्ति उसके बेटे रितेश के पीछे अपना कुत्ता लगा देता है।
इस बात के लिए आरोपी को समझाने पिता गया तो वह गाली गलौच करने लगा। इसके बाद वह अपने घर की तरफ जाने लगा तो आरोपियों ने उसे रास्ते में गिरा दिया। इस दौरान चार लोगों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया।